छत्तीसगढ़

नक्सल कमांडर की पत्नी मारी गई बीजापुर में, एक घायल नक्सली गिरफ्तार

Nil dhankar
12 Nov 2025 10:15 AM IST
नक्सल कमांडर की पत्नी मारी गई बीजापुर में, एक घायल नक्सली गिरफ्तार
x
छग

बीजापुर। जिले के सीमावर्ती इलाके में मंगलवार को हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक घायल नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि, जिले के तारलागुड़ा और अन्नापुरम के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीआरपीएफ एसटीएफ और DRG जवानो की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन में निकली हुई थी।

मंगलवार की दोपहर घात लगा कर बैठे नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ लगभग 2 घंटे तक चली, जिसके बाद नक्सली भाग खड़े हुए। वहीं घटनास्थल से गोली लगने से घायल नक्सली को गिरफ्तार किया गया। घायल नक्सली को प्राथमिक उपचार करने के बाद बीजापुर अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। आईजी ने बताया कि, तारलागुड़ा और अन्नापुरम के आसपास इलाकों में लगातार जवानों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि, बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक 6 माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली पापा राव की पत्नी भी मारी गई है। घटनास्थल से ऑटोमैटिक हथियार इंसास, स्टेनगन, .303 रायफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य माओवादी साहित्य बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी टीम तथा एसटीएफ के संयुक्त बल ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च अभियान शुरू किया था। सुबह करीब 10 बजे से नेशनल पार्क क्षेत्र में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।


Next Story