छत्तीसगढ़
NAXAL ब्रेकिंग: पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या
Nil dhankar
20 March 2022 10:30 AM IST

x
कांकेर। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में बड़ी नक्सल घटना सामने आई है। नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने शव को कोयलीबेड़ा से मरकानार मार्ग में बीच सड़क में फेंक दिया था।
शव पर एक नक्सल पर्चा भी देखा गया है, जिसमें उक्त युवक को पुलिस का गुंडा और जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति का मुखबिरी करने की बात कही गई है, घटना को रावघाट एरिया कमेटी के द्वारा अंजाम दिया गया है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
Next Story





