छत्तीसगढ़

NAXAL BREAKING: 1 लाख का इनामी नक्सली ढेर...जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों को मिली बड़ी सफलता

Admin2
16 Oct 2020 12:56 PM IST
NAXAL BREAKING: 1 लाख का इनामी नक्सली ढेर...जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों को मिली बड़ी सफलता
x

छत्तीसगढ़। बीजापुर के कोरसागुड़ा और अउटपल्ली के जंगलों में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे, तभी कोरसागुड़ा और अउटपल्ली के जंगलों में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की जिसमें इनामी नक्सली मारा गया। फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भागने में कामयाब रहे। एसपी कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।



Next Story