छत्तीसगढ़

नौसेना के जवान यहां चोरों का धावा, जेवरात और नकदी पार

Nil dhankar
5 April 2024 11:06 AM IST
नौसेना के जवान यहां चोरों का धावा, जेवरात और नकदी पार
x
छग

दुर्ग। जिले के उमरपोटी इलाके में नौसेना के एक जवान के घर सोने-चांदी के गहने और नगद की चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से वेदांत नगर उमरपोटी का रहने वाला नौसेना का जवान रितेश कुमार मुंबई में पदस्थ है। 18 मार्च को उसकी मां और बहन होली मनाने उसके पास मुंबई आए थे। दुर्ग के मकान में कोई नहीं था। वे ताला लगाकर रिश्तेदारों को बताकर मुंबई के लिए निकल गए थे।

30 मार्च की सुबह जवान रितेश के बड़े पिताजी के बेटे ने फोन पर जानकारी दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर जवान अपनी मां और बहन के साथ घर लौटा। यहां उसने देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपए नगद भी गायब मिले। नेवी के जवान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुट गई है। चोरी गए सामान की कुल कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।


Next Story