छत्तीसगढ़

जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया नवोदय स्थापना दिवस

Shantanu Roy
7 Aug 2026 10:51 PM IST
जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया नवोदय स्थापना दिवस
x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, नारायणपुर में आज नवोदय स्थापना दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर नम्रता जैन के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के, कमलापादम तथा पालक-शिक्षक परिषद के अध्यक्ष चंद्रभान सहारे एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अटल टिंकरिंग
लैब का शुभारंभ
करते हुए मुख्य अतिथि कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि यह लैब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे विद्यार्थियों को अपने विचारों को प्रयोग एवं नवाचार के माध्यम से मूर्त रूप देने का अवसर मिलेगा। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के. कमला पादम के स्वागत भाषण से हुआ। अपने स्वागत भाषण में अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए नवोदय के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत- रत्न राजीव गांधी के अमूल्य योगदान का उल्लेख किया।

विद्यार्थियों के बस्तर, मराठी, गुजराती, बिहू एवं संबलपुरी नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। नृत्यों में सांस्कृतिक विविधता की इस इंद्रधनुषी छटा ने लोगों को मुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने कहा कि नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी प्रतिभाशाली एवं अनुशासित होते हैं तथा यहां उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। वहीं मुख्य अतिथि कलेक्टर नम्रता जैन ने शिक्षा के साथ-साथ सहगामी क्रियाकलापों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय को एक श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान बताया। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाता है। इस अवसर का लाभ विद्यार्थी को उठाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अतिथियों के बीच संवाद के कई प्रेरणादायक एवं यादगार क्षण देखने को मिले। अरुणाचल प्रदेश की प्रवजनन छात्राओं ने अतिथियों से अपनी संस्कृति साझा की। विद्यालय का यह सद्भावना दिवस विद्यालय परिवार के लिए उत्साह, प्रेरणा और गौरव का अद्भुत एवं अविस्मरणीय पल रहा। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र यदु, तथा फाल्गुनी एवं त्रियांशी छात्राओं ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन महिपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक विद्यालयीन कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
Next Story