छत्तीसगढ़

नवकार महिला मंडल ने नई पहल जियो और जीने दो का दिया संदेश

Nil dhankar
9 April 2024 1:00 PM IST
नवकार महिला मंडल ने नई पहल जियो और जीने दो का दिया संदेश
x

धमतरी। आज नवकार महिला मंडल द्वारा सभी दुकानों में सकोरा बाटकर जियोऔर जीने के महावीर स्वामी के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए सभी से प्रार्थना की कि वह खुद भी अपना जीवन सादगी से जिए और अपने आसपास के सभी प्राणियों पर भी दया भावना रखते हुए गर्मी के समय में पानी की आवश्यकता की पूर्ति करने का लक्ष्य रखते हुए सकोरा में पानी भरकर उन्हें भी जीवन दान दे इसी भावना के साथ नवकार महिला मंडल ने आज मंगेशकर वार्ड के प्राथमिक स्कूल में पानी का ड्रम गिलास वितरण किया।

उन्हें भी पानी की अहमियत बताते हुए संतोष मिनी ने कहा जल है तो ही कल है वहां के शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए महावीर स्वामी के सिद्धांतों का अनुसरण करने की प्रार्थना की साथ ही उन्हें शुद्ध शाकाहारी बनने की ओर अग्रसर होने का लक्ष्य रखने का प्रयत्न किया इस अवसर पर सभी व्यापारियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने मंडल की भुरी भुरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में नवकार महिला मंडल की अध्यक्ष संतोष मिनी सचिव कुसुम गोलचा कोषा अध्यक्ष इंदु जी जैन एवं कंचन चोपड़ा आदि सभी सदस्यों उपस्थित थे।

Next Story