छत्तीसगढ़

अग्रवाल सभा रायपुर के पूर्व अध्यक्ष नवल अग्रवाल ने नव नियुक्त अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल को कार्यभार सौंपा

Nil dhankar
7 Sept 2022 12:00 PM IST
अग्रवाल सभा रायपुर के पूर्व अध्यक्ष नवल अग्रवाल ने नव नियुक्त अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल को कार्यभार सौंपा
x

रायपुर।अग्रसेन भवन जवाहर नगर मै अग्रवाल सभा रायपुर की बैठक आयोजित की गए जिसमे पूर्व अध्यक्ष श्री नवल अग्रवालजी ने नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल जी को कार्यभार सौंपा ।अग्रवाल सभा के योगेश अग्रवाल ने बताया की साथ ही आने वाले अग्रसेन जयंती जो की 26 सितंबर नवरात्रि के प्रथम दिवस को मनाए जानी है उस बाबत विस्तृत चर्चा किया गया।अग्रसेन जयंती प्रभारी विनय बजाज सह प्रभारी कैलाश मित्तल एवं आनंद गोयलबनाए गए व शोभा यात्रा प्रभारी कैलाश अग्रवाल बनाए गए है अग्रसेन जयंती के पूर्व रायपुर के 18 मोहलो मै जयंती के कार्यकर्म होंगे जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता व संस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ के मुख्य कार्यकर्म अग्रसेन धाम मै 3 दिन का होगा ।जिसमे 24 को समाज के द्वारा खुली प्रतियोगिता होगी । 25 सितंबर को अग्रसेन कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा । और 26 सितंबर को महाराज अग्रसेन जयंती के दिन सुबह 9.30 अग्रसेन भवन पर महाराज अग्रसेन जी की पूजा अर्चना की जाएगी।उसके बाद 11 बजे सोभा यात्रा निकलेगी और शाम को अग्रसेन धाम मै पुरस्कार वितरण के साथ हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

आज की बैठक मै अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नवल अग्रवाल हनुमान प्रसाद अग्रवाल ईश्वरप्रसाद अग्रवाल रमेश अग्रवाल रत्न गोयल मनमोहन अग्रवाल योगेश अग्रवाल प्रमोद जैन विनय बजाज कैलाश अग्रवाल मनीष अग्रवाल योगी अग्रवाल आनंद गोयल शैलेश अग्रवाल संजय अग्रवाल अजय अग्रवाल के साथ ही बड़ी संख्या मै अग्रवाल सभा के सदस्य के साथ महिला मंडल युवती मंडल के साथ युवा मंडल के सदस्य के साथ 18 मोहालो के प्रभारी उपस्थित थे।

Next Story