छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को : इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय के प्रेक्षा गृह में होगा राज्य स्तरीय समारोह

Admin2
24 Jan 2021 6:02 PM IST
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को : इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय के प्रेक्षा गृह में होगा राज्य स्तरीय समारोह
x

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर द्वारा 25 जनवरी को सवेरे 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। प्रमुख लोकायुक्त छत्तीसगढ़ लोक आयोग न्यायमूर्ति श्री टी.पी.शर्मा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह करेंगे। समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. एस.के.पाटिल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Next Story