छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय तुलसी और देवी अहिल्या सम्मान की घोषणा: छत्तीसगढ़ के इन दो लोगों को मिलेगा यह पुरस्कार
Deepa Sahu
17 Nov 2021 11:40 PM IST

x
बड़ी खबर
भोपालः मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने राष्ट्रीय तुलसी और देवी अहिल्या सम्मान की घोषणा कर दी है। वर्ष 2019 का देवी अहिल्या सम्मान मंडला की जनजातीय कलाकार शांति बाई मरावी को तथा वर्ष 2020 का देवी अहिल्या सम्मान लखनऊ की अवधी, भोजपुरी एवं बुंदेलखंडी शैली की सुविख्यात लोकगायिका मालिनी अवस्थी को दिया जाएगा।
इसके साथ ही संस्कृति विभाग ने वर्ष 2017 से 2020 तक राष्ट्रीय तुलसी सम्मान की भी घोषणा की है। वर्ष 2017 का यह सम्मान जयपुर के सुप्रतिष्ठित चित्रकार कैलाशचंद शर्मा को, वर्ष 2018 का सम्मान राजनांदगांव के सुप्रतिष्ठित बांस-बांसुरी वादक विक्रम यादव को, वर्ष 2019 का रायपुर के ख्यात कबीर गायक डा. भारती बंधु को तथा वर्ष 2020 का यह सम्मान प्रतिष्ठित जनजातीय कलाकार तिलकराम पेंद्राम को प्रदान किया जाएगा।
Next Story





