छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव: पुरस्कार वितरण 30 अक्टूबर को, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नृतक दलों को करेंगे पुरस्कृत
Nilmani Pal
29 Oct 2021 2:28 PM GMT
![राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव: पुरस्कार वितरण 30 अक्टूबर को, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नृतक दलों को करेंगे पुरस्कृत राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव: पुरस्कार वितरण 30 अक्टूबर को, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नृतक दलों को करेंगे पुरस्कृत](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/10/29/1383437-bghel-breaking.webp)
x
रायपुर। राजधानी रायपुर के र्साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित 'राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव' का पुरस्कार वितरण 30 अक्टूबर को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विजेता नृतक दलों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा। अतिथियों के समक्ष यूगांडा के दल और आदिवासी नृत्य महोत्सव में दो प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
Next Story