छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से संजना के आर्थिक उन्नयन की खुली राह
Shantanu Roy
1 May 2026 11:52 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में न केवल सकारात्मक परिवर्तन एवं जागृति आयी है, बल्कि उनके आर्थिक उन्नयन की राह खुली है। ऐसी ही एक बानगी पेश की है, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान की लखपति दीदी संजना निर्मलकर ने। जिन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर अपने जीवन स्तर को मजबूत किया और उनकी जिंदगी बदल गई है।
संजना निर्मलकर ने बताया कि वे माँ भवानी स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं और अपनी आजीविका को बढ़ाने के लिए उन्होंने बैंक लिंकेज के माध्यम से 1 लाख रूपए का ऋण लिया तथा 2 लाख रूपए का मुद्रा लोन जनरल स्टोर्स प्रारंभ करने के लिए लिया। अब यह जनरल स्टोर्स अच्छा चल रहा है, जिससे उन्हें 50 से 60 हजार रूपए प्रतिमाह आय हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने 30 डिसमिल के तालाब में समूह के साथ मिकर मछली पालन प्रारंभ किया। जिसके लिए 60 हजार रूपए का अनुदान मिला है, जिससे फायदा मिल रहा है। वे बैंक मित्र के रूप में भी कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समूह से जुडऩे से पहले उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। समूह से जुडऩे के बाद बैंक लिंकेज से आजीविका में परिवर्तन आया।
लखपति दीदी संजना निर्मलकर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने इस वर्ष अपना नया घर बनावा लिया है और खेती-किसानी के लिए ट्रेक्टर खरीदा है। जिससे परिवार में बहुत खुशी है। उन्होंने बताया कि घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर कार्य करने से आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार के सहयोग से अच्छी तरह कार्य कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि वे शासन की अन्य योजनाओं जिसमें महतारी वंदन योजना, कृषक सम्मान निधि का भी लाभ ले रही है। संजना निर्मलकर ने शासन की लाभप्रद योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगे भविष्य में अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहती है और कपड़े का दुकान खोलना चाहती है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





