छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव ट्विटर पर कर रहा नंबर वन पर ट्रेंड

Janta Se Rishta Admin
1 Jun 2023 11:10 AM GMT
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव ट्विटर पर कर रहा नंबर वन पर ट्रेंड
x

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में आज से शुरू राष्ट्रीय रामायण महोत्सव ट्विटर पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। पूरे देश में अपनी तरह का अनोखा आयोजन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री राम सुंदर दास ने कहा कि आज गौ माता की सेवा के लिए प्रदेशभर में गौठान चल रहे हैं। संस्कृति और परंपरा के संरक्षण संवर्द्धन के लिए काम हो रहा है।

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस तरह का कार्यक्रम आदरणीय मुख्यमंत्री जी की पहल से हो रहा है, यह अभूतपूर्व है। मुख्यमंत्री राम वन गमन पथ का विकास कर रहे हैं, गौ माता की सेवा कर रहे हैं। पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने सुंदर संस्कृत श्लोक से की शुरुआत। इस समय जो सरकार चल रही है। वो गरीबों के लिए कार्य कर रही है। आम जनता के लिए कार्य कर रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने सम्बोधन की शुरुआत श्लोक "श्री गुरु चरण रोज रजः के साथ की।

केरल से कलाकारों का 12 सदस्यीय दल आया है। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश का दल भी मार्च पास्ट में शामिल हुआ। इस दल में 25 सदस्य हैं। कर्नाटक से आए दल एवं महाराष्ट्र से आए 18 सदस्यीय कलाकार दल ने मार्च पास्ट में अद्भुत प्रस्तुति दी है। इनके आगे आगे बजरंगबली चल रहे हैं। उत्तराखंड के दल की अगुवाई रावण करते दिख रहे हैं। यह अद्भुत परंपरा जहां राम भी लक्ष्मण जी को अंतिम समय में रावण से ज्ञान प्राप्त करने भेजते हैं ताकि रावण मृत्यु के वक़्त अपना ज्ञान लक्ष्मण को दे सके। छत्तीसगढ़ के दलों की भी सुंदर प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर 12 राज्यों के 270 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा। प्रदेश के 70 कलाकार और विदेशों से आए 27 कलाकार शामिल।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta