छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Nilmani Pal
3 March 2024 11:50 AM GMT
रायपुर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
x

रायपुर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष राजकुमार चाहर राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। इस दौरान राजकुमार चाहर ने 9 मार्च को रायपुर में होने वाले किसान महा सम्मलेन को लेकर मीडिया से चर्चा की। किसान मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष ने कहा कि, 9 मार्च को बीजेपी किसान मोर्चा का बड़ा कार्यक्रम है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस सम्मेलन में शामिल होंगे और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने आगे कहा कि, यह सम्मलेन ऐतिहासिक होगा। किसानों से सुझाव लिए जाएंगे और उनके बीच सुझाव पेटिका रखेंगे। किसानों के सुझावों को मोदी की गारंटी में उन्हें शामिल किया जाएगा, ताकि संकल्प पत्र में शामिल कर घोषणा की जा सके।

Next Story