छत्तीसगढ़
'दो बूंद जिंदगी' के साथ राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान
jantaserishta.com
21 Dec 2025 6:52 PM IST

x
बलौदाबाजार: राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण शुभारंभ जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में किया गया। अभियान की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन द्वारा नवजात एवं शिशुओं को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर की गई।
इस अवसर पर अशोक जैन ने कहा कि “दो बूंद जिंदगी” हर बच्चे के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे, यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में अभिभावकों ने बच्चों को पोलियो बूथों तक लाकर जागरूकता और जनसहभागिता का परिचय दिया।अभियान का संचालन जिले कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी के निर्देशन में किया जा रहा है
अभियान के प्रथम दिवस बच्चों को पोलियो बूथों पर दवा पिलाई गई जबकि 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को मॉप-अप दिवस के रूप में घर-घर भ्रमण कर शेष बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। जिले में कुल 180681 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें विकासखण्ड बलौदाबाजार में 41821, भाटापारा में 34045, कसडोल में 36455, पलारी में 33858 तथा सिमगा में 34502 बच्चे शामिल हैं।
Tagsबलौदाबाजारबलौदाबाजार न्यूज़राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियानBalodabazarBalodabazar NewsNational Intensive Pulse Polio Campaign
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





