छत्तीसगढ़

खून से लाल हुआ नेशनल हाईवे, 3 युवकों की हुई मौत

Nil dhankar
7 Oct 2022 11:49 AM IST
खून से लाल हुआ नेशनल हाईवे, 3 युवकों की हुई मौत
x
छग

महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दोनों घटनाएं एनएच 353 पर कोमाखान चौकडी के पास हुई. मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में रखा गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

पहली दुर्घटना में बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार तीन में से दो लोगों की मौत हुई है. इस हादसे में 14 वर्षीय खुशबू साहू व 20 वर्षीय केसर निवासी ओडिशा की मौत हुई है. वहीं दूसरी दुर्घटना में खडी ट्रक से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार 25 वर्षीय राजा बंजारे निवासी बागबाहरा की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में रखा गया है.

Next Story