छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में लगा जाम, ट्रक खराब होने से यातायात प्रभावित

Nilmani Pal
19 Sep 2022 7:22 AM GMT
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में लगा जाम, ट्रक खराब होने से यातायात प्रभावित
x

कोंडागांव/केशकाल। कोंडागांव जिले में बस्तर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ट्रक के खराब हो जाने की वजह से जाम लगा गया है। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतार भी लग गई है। जिसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा था। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर यह जाम केशकाल घाट के 10 वे मोड़ मे एक ट्रक के अचानक खराब हो जाने की वजह से लग गया। ट्रक के खराब हो जाने से ट्रको की लंबी कतार लग गई। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Next Story