छत्तीसगढ़

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, राहुल गांधी को दुबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का हुआ प्रस्ताव पास

Admin2
10 March 2021 3:21 PM GMT
युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, राहुल गांधी को दुबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का हुआ प्रस्ताव पास
x

भारतीय युवा कांग्रेस के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज समापन हुआ, राजधानी दिल्ली के 5 रायसीना रोड़ में स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत सभी प्रदेशों के अध्यक्ष भी शामिल हुए। युवा कांग्रेस की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी व के सी वेणुगोपाल, पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया, राहुल गांधी ने युंकाइयो को संबोधित करते हुए कोरोना काल, बिहार के बाढ़ आदि समयों के राहत कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की साथ ही उन्हें वर्तमान मोदी सरकार के अलोकतांत्रिक चेहरे और आने वाले समय की चुनौतियों के बारे में आगाह किया।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी संतोष कोलकुंडा, सह प्रभारी एकता ठाकुर, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी ने आज मीडिया को संबोधित कर बताया कि युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से श्री राहुल गांधी जी को पुनः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है, आगे कोको ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस का मानना है कि राहुल गांधी जी जिस मुखरता से मोदी सरकार की गलत नीतियों की आलोचना कर रहे हैं उनके अतिरिक्त पूरे देश मे कोई अन्य नेता ऐसा साहस नहीं दिखा पा रहा इसलिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राहुल जी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।

Next Story