छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ

jantaserishta.com
11 Aug 2026 11:23 AM IST
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ
x
विधायक सुनील सोनी ने छात्राओं को खिलाई कृमिनाशक दवा, कहा- हर छह माह में कृमिनाशक दवा का सेवन जरूरी
रायपुर: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ आज शासकीय दानी गर्ल्स स्कूल, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक सोनी ने छात्राओं को कृमिनाशक एल्बेन्डाजॉल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की।
विधायक सुनील सोनी ने बच्चों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हर छह माह में कृमिनाशक दवा का सेवन किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्राओं को एल्बेन्डाजॉल दवा के सेवन की सही विधि की जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों को दवा सेवन के बाद होने वाले सामान्य दुष्प्रभावों एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं को कृमिनाशक दवा खिलाई गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. भेनूज सिन्हा, दानी गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान, प्रधान पाठक कांति चंद्राकर, शिक्षिका ज्योति सक्सेना, शिक्षिका मीनू पाण्डेय एवं स्वास्थ्य विभाग से शहरी कार्यक्रम प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, अनुराग गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र डोंगरे, एएनएम एवं मितानिन स्टाफ उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story