छत्तीसगढ़
रायपुर में जल–भूमि संरक्षण जागरूकता का राष्ट्रीय अभियान शुरू
Shantanu Roy
29 Nov 2025 9:35 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। जल संरक्षण और भूमि संरक्षण के महत्व को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में आयोजित वाटरशेड महोत्सव—2025 का शुभारंभ हो चुका है। यह महोत्सव भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग द्वारा, राज्य सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC PMKSY 2.0) के जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों स्तरों पर जल स्रोतों के संरक्षण, जल उपयोग दक्षता और भूमि क्षरण को रोकने के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। अभियान के तहत 19 नवंबर से 19 दिसंबर 2025 तक देशभर में परियोजना स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन्हीं गतिविधियों का हिस्सा है राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रतियोगिता, जिससे युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों को सीधे तौर पर जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
रील और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में आकर्षक इनाम
वाटरशेड महोत्सव के तहत आयोजित सोशल मीडिया प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभागी आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं—
05 रील विजेता को 50-50 हजार रुपये का इनाम
100 फोटोग्राफी विजेताओं को 1-1 हजार रुपये का पुरस्कार
रील कैटेगरी के लिए चयन प्रक्रिया भी विशेष रूप से तय की गई है। कुल पाँच रीलों में से—
02 रील WDC-PMKSY 1.0 एवं 2.0 के तहत निर्मित जल संचयन संरचनाओं पर,
02 रील अन्य किसी केंद्र या राज्य योजना से निर्मित जल संरचनाओं पर,
01 रील बागवानी या कृषि वानिकी गतिविधियों पर आधारित होगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2025 तक विभागीय पोर्टल
➡️ https://wdcpmksy.dolr.gov.in
पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
कैसे करें भाग – क्या हो कंटेंट में
किसी भी इच्छुक प्रतिभागी को 30 से 60 सेकंड का वीडियो/रील या कैप्शन सहित उच्च गुणवत्ता वाली फोटो तैयार करनी होगी। इसमें शामिल किया जा सकता है—
चेकडेम, स्टॉपडेम
नालाबंध, डबरी, सामुदायिक तालाब
लूज़ बोल्डर स्ट्रक्चर
गेबियन संरचना
बागवानी, कृषि वानिकी, पौधरोपण
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 1.0 एवं 2.0) के तहत बनी जल संरचनाएं
पोस्ट करते समय प्रतिभागी को निम्न हैशटैग अनिवार्य रूप से जोड़ने होंगे—
#WDC-PMKSY-WatershedMahotsav2025
#WatershedMahotsavIndia
#WatershedMahotsavChhattisgarh
प्रतिभागी पोर्टल में पंजीकरण के दौरान अपने सोशल मीडिया पोस्ट का लिंक भी अपलोड करेंगे, जिसके बाद उन्हें सफल पंजीकरण की पुष्टि ईमेल द्वारा प्राप्त होगी।
31 जनवरी तक जमा करना होगा स्क्रीनशॉट
प्रतियोगिता अवधि समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों को अपने वीडियो/फोटो पोस्ट की—
रीच
व्यू
एंगेजमेंट
लाइक्स
कमेंट्स
का स्क्रीनशॉट 31 जनवरी 2026 शाम 6 बजे तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। विभागीय वेबसाइट पर प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
जनभागीदारी से जुड़ेगा जल संरक्षण आंदोलन
वाटरशेड महोत्सव का उद्देश्य जल एवं भूमि संरक्षण कार्यों में जनता की सीधी भागीदारी बढ़ाना है। अभियान के माध्यम से सरकार चाहती है कि जल संचयन संरचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और लोग अपने क्षेत्रों में जल-संरक्षण के कार्यों को प्रेरणा के रूप में अपनाएं। रील व फोटोग्राफी प्रतियोगिता विशेष रूप से युवाओं और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





