छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पक्षी मोर का मिला शव, वन विभाग की टीम मौके पर

Admin2
23 Jun 2021 12:38 PM IST
राष्ट्रीय पक्षी मोर का मिला शव, वन विभाग की टीम मौके पर
x
छत्तीसगढ़

जशपुर जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत करमा डोंडराही में मंगलवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिला. ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची. जांच के बाद मृत मोर को अपने कब्जे में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव का पोस्टमार्टम के लिए स्पेशल टीम बुलाई गई है. फिलहाल अभी मोर के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है.

Next Story