छत्तीसगढ़

नारायणपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

Nil dhankar
17 Nov 2022 5:58 PM IST
नारायणपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
x

नारायणपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थानीय भवन में भगवान बिरसा मुंडा कि जयंती के उपलक्ष में विद्यालय में बीते दिन जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा द्वीप प्रज्जवलित व भगवन बिरसा मुंडा को पुष्पांजली अर्पित कर किया गया, जिसमे प्राचार्य मंडल ने अपने भाषण में बिरसा मुंडा के बलिदान एवं जनजातीय गौरव दिवस के महत्त्व के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा के जीवन एवं बलिदान के बारे में और अधिक जानकारी देने के लिए चलचित्र दिखाया गया। अंत में प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को जनजातियों के बारे में बताया कि भारत में कितने प्रकार के जनजाति है और सभी जनजातियों की अपनी एक अलग महत्वता है। कार्यक्रम का संचालन कलामुद्दीन अंसारी द्वारा किया गया।

Next Story