छत्तीसगढ़

नारायणपुर: ज़िले में स्वच्छता ही सेवा अभियान की हुई शुरूआत

jantaserishta.com
16 Sept 2022 5:37 PM IST
नारायणपुर: ज़िले में स्वच्छता ही सेवा अभियान की हुई शुरूआत
x
नारायणपुर: राज्य शासन के आदेशानुसार, कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी एवम् मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में ज़िले में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरूआत बीते 15 सितंबर से की गयी है। यह अभियान 02 अक्टूबर 2022 तक संचालित होगा।
बीते दिन नारायणपुर जिले के अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायत करमरी में ग्रामीणों के सामूहिक श्रमदान से कचरा पृथकीकरण, शेड निर्माण, स्थल की सफ़ाई कर शेड निर्माण प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात पंचायत प्रांगण की सफाई कर इस वर्ष निर्मित होने वाले व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों को शौचालय का महत्त्व बताकर जल्द कार्य शुरू करने प्रोत्साहित किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को समझाकर एसयूपी को पूर्णतः बैन करने संकल्प पारित किया गया। इस अवसर पर सचिव वनिश साहू, जिला सलाहकार जीवन लाल, राहुल मंडल, उपसरपंच, पंच, रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story