छत्तीसगढ़

प्रेस कॉन्फ्रेंस में झपकी, नींद नहीं रोक पाए पूर्व सांसद

Nilmani Pal
10 Jun 2023 8:58 AM GMT
प्रेस कॉन्फ्रेंस में झपकी, नींद नहीं रोक पाए पूर्व सांसद
x
छग

अंबिकापुर। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा के देशव्यापी काम गिनाओ अभियान के तहत सरगुजा के दौरे पर हैं। उन्होंने आज यहां एक प्रेस कान्फ्रेंस को भी संबोधित किया। उनहोंने कहा कि, 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। साथ ही कहा कि, प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने सरकार बनाने का संकल्प लिया है। उनहोंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का रोडमेप भी समझाया। उनहोंने बताय कि, केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरगुजा संभाग की 12 विधानसभा सीटों में भाजपा माता राज मोहनी महा जनसंपर्क निकालेगी। उन्होंने यह भी बताया कि, सूरजपुर जिले के गोविंदपुर से यात्रा का शुभारंभ होगा।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गहरी नींद में सोते नजर आए सरगुजा के पूर्व सांसद कमलभान सिंह मरावी। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने को लेकर केंद्रीय मंत्री कर रहे थे प्रेस वार्ता। लेकिन मंच पर मौजूद पूर्व सांसद कमलभान सिंह मरावी सोते रहे।


Next Story