छत्तीसगढ़
नैनो उर्वरकों से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसानों को कम लागत में मिलेगा अधिक लाभ
Shantanu Roy
22 Jun 2026 11:59 PM IST

x
छग
Korea. कोरिया। छत्तीसगढ़ सरकार कृषि क्षेत्र को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ नैनो उर्वरकों जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव अब किसानों की खेती में दिखाई देने लगा है। कोरिया जिले के ग्राम मनसुख निवासी किसान छत्रपाल साय भी आधुनिक खेती की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। लगभग 17 एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाले छत्रपाल साय ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में इस वर्ष अपनी फसल में नैनो यूरिया के उपयोग का निर्णय लिया है। उन्होंने सहकारी समिति से आवश्यक खाद एवं नैनो उर्वरक प्राप्त किए हैं और बेहतर उत्पादन की उम्मीद जता रहे हैं। छत्रपाल साय का मानना है कि नैनो उर्वरक खेती को अधिक वैज्ञानिक, किफायती और प्रभावी बनाते हैं।
उनके अनुसार नैनो यूरिया फसलों को आवश्यक पोषक तत्वों की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करता है, जिससे पौधों की वृद्धि और विकास में सुधार होता है। कम मात्रा में उपयोग के बावजूद इसका प्रभाव अधिक होने से पारंपरिक उर्वरकों की आवश्यकता घटती है और किसानों की लागत में बचत होती है। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों का छिड़काव आसान है तथा इनके उपयोग से पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ती है। इससे फसलों को संतुलित पोषण मिलता है और उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, ये उर्वरक मृदा की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कम करने में भी सहायक हैं। छत्रपाल साय ने सहकारी समितियों के माध्यम से खाद, बीज और उर्वरकों की समय पर उपलब्धता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को अब कृषि आदान सामग्री प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। उन्होंने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। नैनो उर्वरकों के बढ़ते उपयोग और कृषि आदान सामग्री की सुगम उपलब्धता से किसानों का भरोसा आधुनिक कृषि तकनीकों पर बढ़ रहा है। इससे खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और भविष्य उन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण परिणाम मिलने की उम्मीद है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





