छत्तीसगढ़

नंदकुमार साय का पार्टी छोड़ना सोचने का विषय है : अरुण साव

Nilmani Pal
1 May 2023 8:06 AM GMT
नंदकुमार साय का पार्टी छोड़ना सोचने का विषय है : अरुण साव
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के दिग्गज नेता नंद कुमार साय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।

नंदकुमार साय के कांग्रेस ज्वाइन करने को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि नंदकुमार साय को पूरा सम्मान प्रतिष्ठा पार्टी ने दिया है। नंदकुमार साय को नीचे से लेकर ऊपर तक पदों से नवाजा गया। कांग्रेस के खिलाफ उन्होंने जीवन भर लड़ाई लड़ी लेकिन आज नंदकुमार साय कैसे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। यह सोचने का विषय है। आज भी पार्टी में उनका सम्मान है।

तीन बार के लोकसभा सांसद और तीन बार के विधायक साय पूर्व में छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्य प्रदेश दोनों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साय ने अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया कि उनके सहयोगी साजिश रच रहे थे। और उनकी छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे थे। जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ।


Next Story