छत्तीसगढ़
समस्या दूर करने नन्दकुमार साहू ने कौशल्या माता विहार का किया दौरा
Shantanu Roy
8 May 2025 6:36 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। नागरिकों की समस्या को दूर करने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नन्दकुमार साहू ने आज कौशल्या माता विहार (कमल विहार) योजना का दौरा किया। दौरे में योजना में आने वाले वार्डों के पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। उन्होंने नागरिकों व पार्षद की शिकायतों के फलस्वरुप नगर पालिक निगम की डून्डा बस्ती से आने वाले गंदे पानी की निस्तारी की समस्याओं का अवलोकन किया। प्राधिकरण व्दारा पिछले काफी समय से इसकी सफाई की जा रही है पर इसका स्थाई निदान किए जाने की आवश्यकता है। नागरिकों का कहना है कि वे इसकी अपने पार्षद, नगर पालिक निगम जोन क्रमांक- 10 व आयुक्त नगर पालिक निगम को कई बार शिकायत चुके है। इस अवसर पर बाबू जगजीवन राम वार्ड के पार्षद मनोज जांगड़े, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड के पार्षद विनय प्रताप सिंह और कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि तिलक साहू सहित प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





