छत्तीसगढ़

नाना, फूफा और देवर ने किया गैंगरेप

Nilmani Pal
26 Dec 2021 6:57 AM GMT
नाना, फूफा और देवर ने किया गैंगरेप
x

कवर्धा (जसेरि)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला के साथ किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही ससुराल वालों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। महिला को अकेला पाकर पहले तो देवर ने फिर 45 दिनों तक बंधक बनाकर उसके ही नाना, फूफा और बड़े ससुर ने रेप किया है।

महिला की शिकायत के बाद अब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कुल मिलाकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 19 नवंबर को महिला ने महिला हेल्प लाइन रायपुर के माध्यम से शिकायत सखी 1 स्टाप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा में की थी। चूंकि यह मामला कवर्धा जिले का था। इसलिए इसे कवर्धा के कुंडा थाना में भेज दिया गया था। जिसके बाद से ही पुलिस ने पूरे केस में जांच की है।

Next Story