छत्तीसगढ़

जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का होगा ऐलान : अरुण साव

Nil dhankar
26 Feb 2024 12:18 PM IST
जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का होगा ऐलान : अरुण साव
x

रायपुर। देश में अब से कुछ समय बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा और INDIA गठबंधन अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। एक तरफ जहां राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा कर रहे हैं, तो वहीं पीएम मोदी भी अलग-अलग सभाओं के जरिए जनता को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर चुके हैं। INDIA गठबंधन के कई दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। वहीं भाजपा भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि, चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि, छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कभी भी हो सकता है।

Next Story