छत्तीसगढ़

देश के श्रेष्ठ आकांक्षी जिलों में राजनांदगांव का नाम शामिल

Nilmani Pal
30 Jun 2022 10:27 AM GMT
देश के श्रेष्ठ आकांक्षी जिलों में राजनांदगांव का नाम शामिल
x

राजनांदगांव। महिला सशक्तिकरण और बेहतरी के लिहाज नीति आयोग ने राजनांदगांव को देश के श्रेष्ठ आकांक्षी जिलों में शामिल किया है. इसके पीछे जिला प्रशासन की मशक्कत को नई दिल्ली तक महसूस किया गया है. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अब इस सफलता के पीछे की कहानी जानना चाहता है, जिसके लिए कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को प्रस्तुतिकरण देने रांची बुलाया गया है.

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव तृप्ति गुरहा ने कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को पत्र लिखकर इस संबंध में 15 मिनट समयसीमा तक 15 स्लाइड्स प्रस्तुत करने कहा है, जिसमें नांदगांव जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों पर फोकस रखते के लिए कहा गया है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा झारखंड के रांजी में आयोजित इस संबंध में आयोजित आकांक्षी जिलों की क्षेत्रीय बैठक कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी.


Next Story