छत्तीसगढ़

नायब तहसीलदार का निधन, प्रशासनिक गलियारे में शोक की लहर

jantaserishta.com
9 Sept 2026 9:00 AM IST
नायब तहसीलदार का निधन, प्रशासनिक गलियारे में शोक की लहर
x
छत्तीसगढ़.
कोंडागांव: धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों सहित धनोरा और फरसगांव क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, निधि एस. नेताम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका रायपुर में इलाज जारी था। उपचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। हाल ही में स्थानांतरण के बाद उन्होंने धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले निधि एस. नेताम ने फरसगांव तहसील में करीब ढाई वर्ष तक अपनी सेवाएं दी थीं। फरसगांव ही उनकी पहली पदस्थापना थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ स्थानीय लोगों से भी सहज और मिलनसार व्यवहार बनाए रखा।
निधि एस. नेताम के निधन की सूचना के बाद धनोरा में व्यापारियों, अधिकारी-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने शोकसभा आयोजित की। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोकसभा में मौजूद लोगों ने कहा कि निधि एस. नेताम के असामयिक निधन से क्षेत्र ने एक संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी को खो दिया है। उनका निधन प्रशासनिक विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी बड़ी और अपूरणीय क्षति है।
नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके गृह ग्राम कन्हानपुर, तहसील सरोना, जिला कांकेर में किया गया। उनके निधन से परिवार, सहकर्मियों और परिचितों में गहरा शोक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story