छत्तीसगढ़

नागा साधु सोने की चेन लेकर फुर्र, CA को लगाया चूना

Nilmani Pal
1 Sep 2024 8:55 AM GMT
नागा साधु सोने की चेन लेकर फुर्र, CA को लगाया चूना
x
छग

जगदलपुर Jagdalpur। जगदलपुर में नागा साधु बनकर पहुंचे एक फ्रॉड ने युवक से सोने की चेन लूट ली है। लुटेरे ने कहा कि वह उसे भगवान का दर्शन कराएगा। उसकी रुद्राक्ष और सोने की चेन की पूजा करने हाथों में लिया। उसे आंख बंदकर ओम नमः शिवाय का जाप करवाया। जब युवक ने आंखें खोली तो फ्रॉड वहां से भाग निकला। मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के विवेकानंद वार्ड हाटकचोरा के रहने वाले युवक अरुण कुमार वर्मा के साथ फ्रॉड हुआ है। अरुण जगदलपुर के व्यापारियों का GST अकाउंट का काम करता है। यह ऑफिस में अकेले बैठा था। इसी बीच एक नागा साधु ऑफिस पहुंचा। भगवान भोलेनाथ का नाम लेकर कहने लगा कि आपका कल्याण होगा। उसने भस्म दी। chhattisgarh news

chhattisgarh पीड़ित ने बताया कि बातों में उलझाकर लुटेरे ने कहा कि मैं नागा साधू हूं। सच्चे भक्तों को भगवान के दर्शन करवाता हूं। आप को भी दर्शन करवाऊंगा। ऐसा कहते हुए उसने रूद्राक्ष और सोने की चेन की पूजा करने की बात कही।

इसके बाद युवक को ऑफिस में ही पूजा करने के स्थान पर लेकर गया। चेन और रुद्राक्ष को उसकी मुट्ठी पर रखने कहा। कुछ देर बार उसने खुद अपने हाथों में ले ली, फिर आंख बंदकर ओम नमः शिवाय का जाप करने कहा। युवक जाप करने लगा। मामले की जानकारी जगदलपुर सिटी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। फ्रॉड की तलाश की जा रही है। आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, अब तक फ्रॉड के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी हाथ नहीं लग पाई है।

Next Story