छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नड्डा की आमसभा 9 सितंबर को, बीजेपी की बैठक में हुई चर्चा

Nil dhankar
27 Aug 2022 4:28 PM IST
छत्तीसगढ़ में नड्डा की आमसभा 9 सितंबर को, बीजेपी की बैठक में हुई चर्चा
x

रायपुर। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और नितिन नवीन ने शनिवार को ठाकरे परिसर में प्रदेश कोर ग्रुप, संभागीय प्रभारी जिला सह प्रभारी जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी की बैठक ली। इसके लिए दोनों आज सुबह ही आए थे।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में कई विधानसभा प्रभारियों को बदलने का फैसला किया गया है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगामी दौरे पर भी चर्चा कर जिम्मेदारी दी गई। नड्डा 9 सितंबर को आएंगे। इस मौके पर उनकी एक आमसभा कराने की भी तैयारी है। यह सभा 10 तारीख को हो सकती है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर में

आज अमित शाह जब दिल्ली वापस जाएँगे तो वह अपने साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट की गयी टुकनी में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की झलक देखते और लज़ीज़ छत्तीसगढ़िया व्यंजनों का स्वाद चखते जाएँगे। एनआईए के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज केंद्रीय गृह मंत्री बड़े ही शुभ अवसर पर रायपुर पधारे हैं। आज छत्तीसगढ़ में पोला का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ का बहुत ही विशेष लोकपर्व है। खासकर किसानों की आशाओं और आकांक्षाओं से यह पर्व जुड़ा हुआ है।

ज्ञात हो कि पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह को फोन कर मुख्यमंत्री निवास में 27 अगस्त को पोला और तीज के अवसर पर आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री ने शाह से कहा था कि छत्तीसगढ़ अपने तीज- त्योहारों और संस्कृति से जुड़ा हुआ राज्य है । छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोकसंस्कृति का रंग सभी त्योहार में देखने को मिलता है। यहां की संस्कृति बहुत ही समृद्ध है।आपके छत्तीसगढ़ आगमन पर हम आपको इसकी झलक से परिचित कराना चाहते हैं । छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी अपनी छत्तीसगढ़ महतारी से जुड़े हुए त्योहार बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं।

यद्यपि अमित शाह इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए पर मुख्यमंत्री ने उनकी रवानगी के पूर्व उन्हें इस विशिष्ट अवसर पर छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक रंगों से भरी टुकनी भेंट की।

Next Story