छत्तीसगढ़

नदी में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 Jan 2026 8:54 PM IST
नदी में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Jashpur. जशपुर। जशपुर जिले के सोनक्यारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत इब नदी से मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि शराब के नशे में हुए विवाद और हाथापाई के दौरान 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने शव को इब नदी में फेंक दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 जनवरी 2026 को ग्राम सरडीह के पास इब
नदी
में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। नदी में शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान रामचंद्र राम (60 वर्ष), निवासी ग्राम सरडीह, चौकी सोनक्यारी, थाना सन्ना, जिला जशपुर के रूप में हुई। मृतक की पत्नी गंजो बाई (58 वर्ष) द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट रूप से मौत का कारण हत्या बताया। इसके बाद पुलिस ने सोनक्यारी चौकी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना तेज कर दी। चूंकि प्रारंभिक तौर पर आरोपी की पहचान नहीं हो पा रही थी, इसलिए पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू की। मृतक के परिजनों, मित्रों, गांव के लोगों और आसपास काम करने वाले मजदूरों से गहन पूछताछ की गई। इसी दौरान पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा, जिसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। इब नदी के पास स्थित पत्थर खदान में काम करने वाले एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि 19 जनवरी 2026 की शाम वह, मृतक रामचंद्र राम और सुबोध बेक (28 वर्ष) तीनों एक साथ नदी के पास बैठकर शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद किसी जरूरी काम से वह वहां से चला गया, जबकि रामचंद्र और सुबोध बेक वहीं रुक गए।
इस बयान के आधार पर पुलिस ने “लास्ट सीन थ्योरी” के तहत मृतक को अंतिम बार आरोपी के साथ देखे जाने की कड़ी को मजबूत किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सरडीह निवासी आरोपी सुबोध बेक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब सख्ती से और वैज्ञानिक तरीकों से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना के दिन वह अत्यधिक शराब के नशे में था। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर रामचंद्र राम से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई के दौरान रामचंद्र को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौत के बाद घबराए आरोपी ने शव को इब नदी में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि इब नदी से मिले शव के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और सीमित समय में आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया गया। उन्होंने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsजशपुर पुलिसइब नदी शव मामलाहत्या का खुलासाशराब विवादसुबोध बेक गिरफ्ताररामचंद्र रामसोनक्यारी चौकीSSP जशपुरन्यायिक रिमांडछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजJashpur PoliceIb River dead body casemurder revealedliquor disputeSubodh Beck arrestedRamchandra RamSonkari outpostSSP Jashpurjudicial remandChhattisgarh crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story
null