छत्तीसगढ़
'मिस्ट्री बॉक्स' से मचा हड़कंप: ग्रामीणों ने समझा काला जादू, पुलिस ने खोला तो निकला...
jantaserishta.com
9 May 2026 9:37 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के घिरघोली गांव में सड़क किनारे मिले दो रहस्यमयी बॉक्स से शनिवार सुबह हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसे “काला जादू” और टोना-टोटका समझ लिया, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉक्स खोले तो अंदर चूड़ी, साड़ी, चावल, नारियल और नींबू जैसी सामग्री मिली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह पूरा मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है। शनिवार सुबह घिरघोली गांव के बाहरी हिस्से में सड़क किनारे दो बंद बॉक्स पड़े मिले। देखते ही देखते इन संदिग्ध बॉक्स की खबर गांव में फैल गई और कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। किसी ने इसे टोना-टोटका बताया, तो किसी ने काला जादू और तांत्रिक क्रिया की आशंका जता दी। आखिरकार मामले की सूचना छुईखदान पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ और बढ़ती अफवाहों के बीच पुलिस ने सावधानीपूर्वक दोनों बॉक्स खोला। जैसे ही डिब्बों का ढक्कन खुला, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। अंदर से चूड़ी, साड़ी, चावल, नारियल और नींबू जैसी सामग्री निकली।
सामान देखकर गांव में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया। किसी ने इसे शादी-ब्याह का सामान बताया, तो कुछ लोग अब भी इसे रहस्यमयी घटना मान रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी बिलकिस खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला शादी समारोह से जुड़ी सामग्री का लग रहा है, जो संभवतः रास्ते में छूट गई होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





