छत्तीसगढ़

मेरी किस्मत अच्छी, पढ़े लिखे लोगों के बीच करता हूँ नेतागिरी, बोले कवासी लखमा

Nil dhankar
6 Jun 2023 11:46 AM IST
मेरी किस्मत अच्छी, पढ़े लिखे लोगों के बीच करता हूँ नेतागिरी, बोले कवासी लखमा
x
छग

रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बुधवार को यहां कहा कि दूनिया में जीना है, तो पढ़ना लिखना होगा। उन्होंने आगे कि वो खुशकिस्मत हैं कि बिना पढ़े लिखे होने के बाद भी लाखों पढ़े लिखे लोगों के बीच नेतागिरी कर रहे हैं।

लखमा ने एक कार्यक्रम में कहा कि समय पढ़े लिखे लोगों का है। पढ़े लिखे होंगे, तो देश- विदेश में, सरकारी और प्रायवेट संस्थान में नौकरी मिल जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि आजादी की लड़ाई के नेतृत्व पढ़े लिखे लोगों ने किया था। इस वजह से देश को आजादी मिल पाई। लखमा ने कहा कि समय पढ़े लिखे लोगों का है। दूनिया में जीने के लिए पढ़ना लिखना जरूरी है।


Next Story