छत्तीसगढ़

धर्म परिवर्तन करने प्रेमिका को मजबूर कर रहा मुस्लिम युवक, केस दर्ज

Nilmani Pal
23 Nov 2022 2:50 PM IST
धर्म परिवर्तन करने प्रेमिका को मजबूर कर रहा मुस्लिम युवक, केस दर्ज
x
छग

रायपुर/ग्वालियर। मध्यप्रदेश में एकबार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ की विवाहिता महिला एमपी के ग्वालियर में लव जिहाद का शिकार हुई है। महिला दो बच्चों की मां बताई जाती है। जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी आरोपी सोहेल खान ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने महिला को आठ साल तक लिव इन में रखा। मन भर जाने के बाद अब 2 साल से धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता ने पुरानी छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने आरोपी पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा FIR में दुष्कर्म की धारा भी लगाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार बताया जाता है। महिला छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले की रहने वाली है इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।


Next Story