छत्तीसगढ़

कातिल बाप, बेसहारा हुए दो छोटे-छोटे बच्चे

Nilmani Pal
15 March 2024 3:46 AM GMT
कातिल बाप, बेसहारा हुए दो छोटे-छोटे बच्चे
x
पढ़े पूरी खबर

जांजगीर। पति- पत्नी के बीच खाना बनाने के लिए विवाद हुआ। महिला ने पहले बच्चे को संभालने की बात कही तो पति ने पहले उसे लात मारी, जिससे महिला खाट से गिर गई। उसकी नाक में चोट लगी, जिससे खून बहने लगा। आवेशित पति ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सारागांव थाना प्रभारी सत्यम चौहान ने बताया कि लखाली के वार्ड नंबर 9 भाठापारा निवासी संतोष कुमार साहू (32 साल) पिता करिया राम साहू अपनी पत्नी बिंदिया साहू और पांच साल की एक बेटी देवांशी और पांच माह के एक बेटे के साथ अलग रहता था। पति पत्नी दोनों के बीच किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था।

13 मार्च की रात को संतोष कुमार ने पत्नी बिंदिया को खाना बनाने के लिए कहा। बिंदिया ने कहा कि वह अभी बच्चे को संभाल रही है, थोड़ी देर में खाना बनाएगी। वह बच्चे को लेकर खाट में चली गई। इससे संतोष नाराज हो गया। उसने बिंदिया को लात मारी, जिससे बिंदिया खाट से नीचे जमीन पर गिरी तो उसकी नाक से खून बहने लगा। संतोष उसे संभालने के बजाय उसने बिंदिया का गला ही दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

5 साल की बच्ची बेसहारा आरोपी संतोष कुमार साहू की एक पांच साल की बेटी देवांशी है और एक पांच माह का दूधमुंहा बेटा भी है। मां की हत्या हो गई और मां की हत्या के आरोप में पिता के जेल चले जाने से दोनों बच्चे अब बेसहारा हो गए।


Next Story