छत्तीसगढ़

कातिल चाचा: पहले लकड़ी से मारा, फिर प्लास्टिक रस्सी से घोंटा भतीजे का गला

Nilmani Pal
26 Jan 2023 10:22 AM GMT
कातिल चाचा: पहले लकड़ी से मारा, फिर प्लास्टिक रस्सी से घोंटा भतीजे का गला
x
छग

रायगढ़। जिले के रैरूमाखुर्द चौकी अंतर्गत सुगापारा में हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 22 जनवरी को गांव के समारू मांझी (55 साल) ने जमीन बंटवारे के विवाद में अपने भतीजे सबल साय मांझी (35 साल) की हत्या कर दी थी। बुधवार 25 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपने भतीजे पर पहले तो लकड़ी के टुकड़े से जोरदार हमला किया था और उसके बेहोश हो जाने के बाद प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला घोंट दिया था।

जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी की रात चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज को हत्या की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वे ग्राम सुगापारा पहुंच गए। वहां घर के बरामदे में युवक सबल मांझी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसकी मां रूगबुगी मांझी (65 वर्ष) ने बताया कि 20 जनवरी की सुबह वे ग्राम तिलडेगा गई थी। घर में बेटा-बहू और दोनों पोते थे। 22 जनवरी को दोपहर में उन्हें खबर मिली कि समारू मांझी ने उसके बेटे की हत्या कर दी है।

पीड़ित मां ने बताया कि खबर मिलते ही वो गांव पहुंची। गांववालों ने बताया कि चाचा ने लकड़ी के टुकड़े और गला घोंटकर भतीजे सबल को मार डाला है। घर में जगह-जगह खून बिखरा हुआ था और बेटे की लाश बरामदे में लहूलुहान पड़ी हुई थी। उसने बताया कि पति की मौत के बाद वो बेटे-बहू के साथ रहती है। वहीं देवर समारू से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई थी।


Next Story