छत्तीसगढ़

अंबिकापुर हत्याकांड मामले में कातिल पति गिरफ्तार

Nilmani Pal
18 April 2025 12:22 PM IST
अंबिकापुर हत्याकांड मामले में कातिल पति गिरफ्तार
x
छग

सरगुजा। जिले के अंबिकापुर में एक पति ने बुधवार को पत्नी की हत्या कर दी थी। पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी के दो टुकड़े कर दिए थे। इस घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार हो गया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और आरोपी की तलाश में जुट गई थी। वहीं अब इस मामले में पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी है।

दरअसल, पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि, चरित्र शंका के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।

आरोपी ने टंगिया से हमला कर अपनी पत्नी के दो टुकड़े कर दिए थे। वारदातके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। इस घटना के बाद से कमलेश्वरपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story