छत्तीसगढ़

मर्डर: लहूलुहान हालत में पड़ोसी के घर पहुंची महिला, हुई मौत

Nilmani Pal
28 April 2022 9:54 AM GMT
मर्डर: लहूलुहान हालत में पड़ोसी के घर पहुंची महिला, हुई मौत
x

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के कुम्हड़ाखोल में धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम गांव में जाकर घटना की जानकारी ले रही है। मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

रतनपुर क्षेत्र के कुम्हड़ाखोल निवासी घासीराम यादव अकेले रहते थे। बुधवार की दोपहर वे लहूलुहान हालत में पड़ोसी के घर गए। पड़ोसी के घर पहुंचते ही वे गिरकर बेहोश हो गए। पड़ोसियों ने उनकी हालत देखकर घटना की सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 के वाहन से गंभीर को रतनपुर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। गुरुवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं पुलिस की एक टीम गांव में जाकर घटना के संबंध में जानकारी ले रही है। मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा गांव के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Next Story