छत्तीसगढ़

लोहे के पाने से हत्या, आपसी झगड़े में शख्स ने साथी की जान ले ली

Nilmani Pal
7 April 2026 3:50 PM IST
लोहे के पाने से हत्या, आपसी झगड़े में शख्स ने साथी की जान ले ली
x

रायपुर। उरला हत्या मामले में खुलासा हुआ है, प्रार्थी विकास कुमार अग्रवाल ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 06.04.2026 को उसके ग्राम कुम्हारी स्थित गर्ग एग्रो इंडस्ट्रीज एवं कोल्ड स्टोरेज में कार्य करने वाले संतोष सोनवानी एवं रमाकांत तिवारी के मध्य वाल्व बंद करने के लिये दोनो के मध्य आपस में झगड़ा विवाद होने लगा जिस पर अन्य वर्करों द्वारा बीच बचाव किया गया।

संतोष सोनवानी जब विवाद पश्चात् सोने गया तो उस समय रमाकांत तिवारी द्वारा आपसी झगड़े में हुए विवाद को लेकर तैश में आकर पास ही रखे पाने से उस पर वार कर दिया जिस पर ईलाज के दौरान संतोष सोनवानी की फौत हो गई। सूचना पर आरोपी रमाकांत तिवारी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्र 126/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व मे ंथाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल कर निरीक्षण कर प्रकरण में संलिप्त आरोपी रमाकांत तिवारी के छिपने के हर संभावित ठिकानों पर लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी रमाकांत तिवारी को पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना को आवेश में आकर अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी रमाकांत तिवारी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग पाना जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

रमाकांत तिवारी पिता रामकुमार तिवारी उम्र 60 साल निवासी ग्राम मझियारकला थाना रामपुर बघेलान जिला सतना मध्यप्रदेश।

Next Story