छत्तीसगढ़

बारात से लौटते समय युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 May 2026 12:00 AM IST
बारात से लौटते समय युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Mungeli. मुंगेली। मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैतलपुर में बारात से लौटते समय हुए हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रूपेश कुमार प्रधान निवासी ग्राम सरवन देवरी, थाना रतनपुर जिला बिलासपुर ने 9 मई 2026 को थाना सरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह 8 मई की रात अपने गांव से बलराम यादव की बारात में ग्राम घुठिया गया था। विवाह कार्यक्रम के बाद कुछ बाराती पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान बैतलपुर के पास पिकअप वाहन के केबिन में बैठे सुधीर केवट और रवि वर्मा को नीचे उतरने के लिए लक्ष्मी प्रसाद प्रधान ने कहा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी सुधीर केवट ने चाकू से लक्ष्मी प्रसाद प्रधान के पेट में हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए सूरज कश्यप पर भी आरोपी ने चाकू से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गया। इस घटना में रूपेश कुमार भी चोटिल हुआ।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान लक्ष्मी प्रसाद प्रधान की मौत हो गई, जबकि घायल सूरज कश्यप का उपचार जारी है। घटना के बाद थाना सरगांव में धारा 296, 103(1), 109 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद साइबर सेल और थाना सरगांव पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Tagsमुंगेलीसरगांव थानाबैतलपुरबारात से लौटते समय हत्याचाकू हमलामुख्य आरोपी गिरफ्तारबिलासपुर सिम्स अस्पतालबीएनएस केसMungeliSargaon police stationBaitalpurmurder while returning from the wedding processionknife attackmain accused arrestedBilaspur SIMS hospitalBNS caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story