छत्तीसगढ़

सोने की बात पर किया था मर्डर, 2 साल बाद पकड़ाया कातिल

Nilmani Pal
18 May 2024 1:12 AM GMT
सोने की बात पर किया था मर्डर, 2 साल बाद पकड़ाया कातिल
x
सांकेतिक फोटो  
छग

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में साल 2022 में हुई अंधे कत्ल के आरोपी पर कार्यवाही की गई है। मछली मार्केट पावर हाऊस भिलाई मे 01/09/2022 को हुई अंधे कत्ल के आरोपी पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा थाना छावनी के हत्या के प्रकरण के आरोपी के विरूद्ध स्वय रूचि लेते हुए कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा क्षेत्र मे 17/05/2024 को मुखबिर सूचना मिली मछली मार्केट पावर हाऊस भिलाई मे मृतक मोहम्मद फिरोज के संदेही होने की सूचना पर मछली मार्केट पावर हाऊस भिलाई मे मिला

नाम व पता पूछने पर अपना नाम शाहजाद खान पिता स्व. यूसूस उम्र 27 वर्ष सा. चिमनीभांठा ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा थाना मानिकपुर जिला कोरबा बताया। जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि 01/09/2022 को रात्रि के समय जगह पर सोने की बात को लेकर विवाद होने पर मोहम्मद फिरोज के सिर मे सीमेन्ट के बने पत्थर से उसके सिर व चेहरा मे पटक कर हत्या करना स्वीकार किया। थाना छावनी के अपराध क्रमांक 392/2022 धारा 302 भा.द.वि. का आरोपी होने से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पाये जाने से न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। जिसमे उप निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह , आरक्षक नीलकंठ यदु, आरक्षक मनोज सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

Next Story