छत्तीसगढ़

मछली चोरी की शक में हत्या, बुजुर्ग की मिली लाश

Nil dhankar
27 Sept 2024 10:44 AM IST
मछली चोरी की शक में हत्या, बुजुर्ग की मिली लाश
x
छग

कोरबा korba news। जिले में एक युवक ने लाठी से पीट-पीटकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया. वहीं बालको रोड डेंगूनाला रेलवे पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर पुलिस की टीम पहुंची है और मामले की जांच कर रही है. Elderly murder

आरोपी युवक रात में खेत में मछली पकड़ने का जाल बिछाता था और रात में मछली चोरी हो जाती थी. घात लगाए युवक ने आधी रात खेत से गुजर रहे बुजुर्ग की लाठी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई. खेत के पास सुबह बुजुर्ग की लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया.

यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी है. पुलिस गांव के संदेही युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही.

Next Story