छत्तीसगढ़

गर्भव​ती पत्नी की हत्या...रायपुर में पति ने बीच सड़क पर चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Admin2
14 March 2021 4:30 PM IST
गर्भव​ती पत्नी की हत्या...रायपुर में पति ने बीच सड़क पर चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
x
बड़ी वारदात

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर स्थित जंगल सफारी के पास हत्या मामला सामने आया है। दरअसल आरोपी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है ​कि आरोपी ने मृतक युवती से 6 महीने पहले ही मंदिर में शादी की थी। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला राखी थाना क्षेत्र का है, जहां राजिम क्षेत्र में रहना वाले युवक ने अपनी गर्भव​ती पत्नी की हत्या कर दी। बताया गया कि शादी के कुछ दिनों तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच अकसर विवाद होता था। रविवार को युवक अपनी पत्नी को जंगल सफारी घुमाने के नाम पर लाया और चाकू मारकर हत्या कर दी।

Next Story