छत्तीसगढ़

पुलिस इनफॉर्मर की हत्या

Nil dhankar
30 Oct 2024 10:14 AM IST
पुलिस इनफॉर्मर की हत्या
x

बीजापुर। नक्सलियों ने दिवाली से पहले एक बार फिर खूनी खेल खेला है। बीजापुर में माओवादियों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है। मामले की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने बुधवार को युवक की धारदार हथियार से हत्या की है। युवक के शव के पास फेंके गए पर्चे में नक्सलियों ने उस पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।


Next Story