छत्तीसगढ़

बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे ने सब्बल मारकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
29 Aug 2026 4:17 PM IST
बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे ने सब्बल मारकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई नशे की हालात में थे, इसी दौरान भांजे से गाली-गलौच करने से मना करने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को सब्बल मारकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैली हुई है और पूरा इलाका दशहत में हैं। वहीं दूसरी ओर परिवार में कोहराम मच गया है।
बिलासपुर में एक और मर्डर
शराब दुकान के बाहर खूनी खेल, युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला
इसी क्षेत्र में दूसरी वारदात ग्राम हरदी कला-टोना स्थित शराब दुकान के सामने हुई। बताया जा रहा है कि हरदी निवासी राकेश प्रजापति का शराब लेने की बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने मिलकर राकेश पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और युवक खून से लथपथ सड़क पर अचेत पड़ा रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story