छत्तीसगढ़

जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या: 17 गिरफ्तार, जानिए क्या था मामला

jantaserishta.com
17 Sept 2024 2:11 PM IST
जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या: 17 गिरफ्तार, जानिए क्या था मामला
x
छत्तीसगढ़.
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्‍टेबल समेत पूरे परिवार की हत्या से अभी भी पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अब इस हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस घटना के मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ़्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस ने अब सभी आरोपियों को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को हेड-कॉन्स्‍टेबल समेत पूरे परिवार को जादू-टोने के शक में मार दिया गया। गांव वालों ने परिवार के 5 लोगों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या कर दी। पुलिस ने 17 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैं।
घटना कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के नजदीक इटकल गांव की है। इस गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों को शक था कि इन लोगों ने इनके परिवार के ऊपर जादू-टोना किया है। जिसके बाद गांव वालों ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आसपास इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इस घटना का बड़ा खुलासा करते हुए कल 17 लोगों को गिरफ्तार कर ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story