छत्तीसगढ़
बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल, चाचा ने भतीजे की चाकू मारकर की हत्या
jantaserishta.com
13 Oct 2026 5:03 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चाचा ने अपने ही भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान अमित केंवट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित अपने चाचा कुंदन केंवट के साथ लिंगियाडीह में रहता था। सोमवार की रात कुंदन ने अपने ही भतीजे अमित पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आपसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद आरोपी कुंदन ने सरकंडा थाने में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी। फिलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





