छत्तीसगढ़

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, उजाड़ दिया परिवार

jantaserishta.com
3 Aug 2023 9:44 AM IST
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, उजाड़ दिया परिवार
x
हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है.
जांजगीर-चांपा: जांजगीर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी सहित 3 बच्चों की निर्मम हत्या कर दी. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है और आरोपी को हिरासत में ले ली है. यह मामला पंतोरा चौकी थाना बलौदा का है. बताया जा रहा है की मां अपने तीन बेटियों के साथ घर में सो रही थी तभी आरोपी ने रांपा (फावड़ा) से मारकर सबको मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंतोरा चौकी के देवरी गांव में पति ने पत्नी सहित तीन बच्चियों पर रांपा से हमला कर उनकी हत्या कर दिया. मृतकों का नाम पत्नी मोंगरा 40 वर्ष, पूजा 16, भाग्य लक्ष्मी 10, याचना 6 वर्ष है.
हत्या के वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर का दरवाजा बंद कर फरार हो गया. इस हत्याकांड को अंजाम आरोपी ने 31 जुलाई की रात को दिया था. इस घटना की जानकरी 2 अगस्त की रात को लगी. जिसके बाद गांव के सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड का आरोपी देशराज कश्यप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, विगत 10 साल से उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story